फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   goverdhan is a tehsil in mathura

गोवर्धन अब तहसील

Tue, 30 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 30 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
goverdhan is a tehsil in mathura
जिले में गोवर्धन अब तहसील है। इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। खुद मुख्य सचिव आलोक रंजन अधिसूचना को लखनऊ से मथुरा लेकर आए। इसी के साथ अब जिले मेें फिर से पांच तहसील हो गई हैं। अमर उजाला की ‘मुद्दा ब्रज विरासत का’ वृंदावन गोष्ठी में यह मांग उठाई गई थी। इस जीत में ब्रजवासियों के लंबे संघर्ष को भी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


गोवर्धन तहसील के गठन की घोषणा बहुत पुरानी है। वृंदावन में अमर उजाला की ‘मुद्दा ब्रज विरासत का’ गोष्ठी खुद प्रभारी मंत्री यह बात कह कर गए थे। इसके बाद तो मानों एक मुहिम शुरू हो गई, जिसने धीरे-धीरे आंदोलन का रूप ले लिया। पिछले दिनों गोवर्धन आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोवर्धन तहसील को फिर अपनी घोषणाओं में दोहराया था।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद ही राजस्व परिषद और कैबिनेट ने तहसील के गठन को स्वीकृति दे दी लेकिन इसके अमल में आने के लिए अभी तक अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन के जनपद आगमन के चलते अमर उजाला ने इसे ही अपनी प्रमुख खबर बनाया। इसकी जानकारी लगते ही लखनऊ से चलनेे से पहले प्रमुख सचिव ने तहसील के गठन की अधिसूचना जारी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी प्रति वह खुद अपने साथ लेकर मथुरा आए और यहां डीएम राजेश कुमार को इसे थमा दिया। इसी के साथ अब जनपद में एक और तहसील के गठन की शासन स्तर की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी हो गई है। मथुरा जनपद में एक बार फिर पांच तहसील हो गई हैं, जो हाथरस जनपद के गठन दौरान सादाबाद तहसील के हटने से कम हो गई थीं।


नवसृजित तहसील का प्रारूप:
गांवों की संख्या- 87

जिसमें मथुरा तहसील से अडींग, माधुरीकुंड, सोंसा, पाली ब्राह्मनान, जमुनावता, भवनपुरा, नीमगांव, फुन्जेरा, भगौसा, सकरवा, सकीतरा, राधाकुंड, पाडल, महरौली, जानू, दौलतपुर मथुरा, मुडसेरस, पलसो, सीह, गांठौली, मलसराय, टोड, आन्यौर, जतीपुरा, देवसेरस, मडौरा, बछगांव, सौंख उर्फ डूंगरापट्टी, पैंठा, कौथरा, गोवर्धन ब्रहमनान, महमदपुर, गोवर्धन गौरवा, मल्हू, लोरियापट्टी, सीगापट्टी, अहंमल, बोरपा, नगला छिंगा, नैनूपट्टी, सौन, पालीडूंगरा, भदार, फौडर, लालपुर, चकसामन्त, नगला सामन्त, मगोर्रा, ढकपुरा, कोसीखुर्द, सेहा, पुरा, सौनोठ जनूबी, सौनोठ सुमाली, रसूलपुर, झपरा, गोपालपुरा, बसई, माल शामिल हैं।



छाता तहसील से संकेत, लोहरावारी, रीठौरा, बरसाना, चिकसौली, ऊंचागांव, गाजीपुर, रुपनगर, खोर, मानपुर, डभाला, रान्कौली, हाथिया, कमई, नाहरा, रहेडा, सहार, देवपुरा, डाहरौली, ततारपुर, बझेड़ा, सिवाल, भरनाकलां, पाली, डिरावली, भरनाखुर्द, पेलखू, जमालपुर हैं।


      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed