फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Govardhan puja in Dwarkadhish temple Annakoot festival to be held in evening

Govardhan Puja:  द्वारिकाधीश मन्दिर में गोवर्धन पूजा, शाम को होगा अन्नकूट महोत्सव; देखें वीडियो

Fri, 01 Nov 2024 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 12:48 PM IST
सार

मथुरा में श्रीद्वारिकधीश मंदिर में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की गई। सुबह 10 बजे गोबर के बनाए गए श्रीगिरिराज महाराज का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। 
 

विज्ञापन
Govardhan puja in Dwarkadhish temple Annakoot festival to be held in evening
 द्वारिकाधीश मन्दिर में गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर के चौक में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया गया और विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर में जयकारों के बीच गोवर्धन पूजन के बाद शाम को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें राजाधिराज द्वारिकाधीश महाराज को विभिन्न व्यंजन सेवित किए जाएंगे। आराध्य के विशेष दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग गई। इससे एक दिन पहले दिवाली मनाए जाने के साथ ही मंदिर के अधिकारी एवं सेवकों ने गाय को निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन




मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार द्वारा गोवर्धन की पूजा विधि विधान से की। उसके पश्चात गोवर्धन की परिक्रमा सभी ने लगाई। शाम को भव्य अनुकूट का मनोरथ मनाया गया। दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु आए। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार मथुरा वृंदावन के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी दल बल सहित दर्शन किए। मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा, रोकडिया सत्यनारायण शर्मा, अजय भट्ट, बृजेश चतुर्वेदी, बी एन चतुर्वेदी, बनवारी लाल, राजीव चतुर्वेदी, राकेश नागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed