{"_id":"69330cf0f403929c1f013e9e","slug":"govardhan-police-team-that-went-to-apprehend-the-accused-was-attacked-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Crime: आरोपी को पकड़ने गई गोवर्धन पुलिस टीम पर हमला, एसआई घायल, ग्रामीणों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Crime: आरोपी को पकड़ने गई गोवर्धन पुलिस टीम पर हमला, एसआई घायल, ग्रामीणों ने किया पथराव
Fri, 05 Dec 2025 10:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Dec 2025 10:18 PM IST
सार
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गोवर्धन पुलिस वांछित आरोपी अमित (30) पुत्र सुनहरी निवासी इकलेरा को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी, जैसे ही पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडों व पथराव कर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार की दोपहर वांछित आरोपी को पकड़ने डीग कोतवाली क्षेत्र के गांव इकलेरा में पहुंची गोवर्धन पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव व लाठी डंडो से हमला कर दिया। घटना में गोवर्धन थाने के पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग खड़े जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गोवर्धन पुलिस वांछित आरोपी अमित (30) पुत्र सुनहरी निवासी इकलेरा को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी, जैसे ही पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडों व पथराव कर हमला बोल दिया। जिस पर एसआई नितिन त्यागी के चेहरे व आंख पर चोटे आई अन्य साथी पुलिसकर्मीयों के भी चोटें आने के साथ गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायल पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार त्यागी को डीग अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने मौके से आरोपी युवक अमित को गिरफ्तार कर लिया है। गोवर्धन पुलिस ने डीग थाना कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन