फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Got a tough fight and was surprised by a big win

Mathura News: मिली कड़ी टक्कर तो कहीं बड़ी जीत ने चौंकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Got a tough fight and was surprised by a big win
वृंदावन (मथुरा)। एक महीने से चल रही चुनावी कवायद का परिणाम शनिवार को आ गया। दो वार्डों में जीत-हार का अंतर मामूली रहा। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र जहां कॉरिडोर को लेकर विरोध था वहां भाजपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नगरनिगम के वृंदावन जोन में 11 वार्ड हैं। इनमें आठ वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई। वार्ड-67 से निगम के उप सभापति रह चुके भाजपा उम्मीदवार राधाकृष्ण पाठक को मशक्कत करनी पड़ी, वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 53 वोटों से जीत पाए, ऐसी ही स्थिति वार्ड-69 में रही, रतनछतरी क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम चौधरी ने 84 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की, वार्ड-70 बिहारीपुरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी वैभव अग्रवाल ने सबसे अधिक 1262 वोटों से जीत हासिल की, इस क्षेत्र में बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर सरकार का विरोध भी चल रहा था जो चुनाव में नजर नहीं आया।
विज्ञापन

केसीघाट क्षेत्र के वार्ड-66 में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र वार्ष्णेय को हार का सामना करना पड़ा, यहां चुनाव बेहद दिलचस्प था, पूर्व में भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ चुके पंकज अरोरा ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने 235 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। राधानिवास क्षेत्र के वार्ड-34 में सबसे कम 38 फीसदी मतदान हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि वोट प्रतिशत कम होने का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा, लेकिन माधवी बघेल ने 963 वोटों के अंतर से जीत दर्ज यह मिथक तोड़ दिया। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति बघेल को 1691 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-9 गौतम पाड़ा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुमित गौतम को 786 वोटों के साथ जीत दर्ज की। वार्ड-50 में भाजपा के युवा प्रत्याशी शशांक शर्मा ने 352 मतों के अंतर से जीत का सेहरा पहना। वार्ड-62 के मथुरा दरवाजा क्षेत्र से भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. रूपकिशोर ने 195 मतों के अंतर से जीत का स्वाद चखा। वार्ड-51 गोशाला नगर में भाजपा उम्मीदवार मुकेश सारस्वत और पूर्व पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी पवन यादव के बीच कड़े मुकाबले का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन मतदाताओं ने मुकेश पर भरोसा जताया। उन्होंने 830 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। वार्ड-13 सुनरख क्षेत्र में भी भाजपा उम्मीदवार मंजू सिंह ने जीत प्राप्त की, वहीं वार्ड-8 के गोंदा आटस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया 1930 वोट पाकर जीतीं।

जीत पर हुई आतिशबाजी
शहर के कई वार्डों में प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की। हालांकि जिला प्रशासन ने इस पर पाबंदी लगाई थी, इसके बाद भी उत्साहित समर्थकों ने प्रशासन के आदेश को धता बताकर मनमानी की।


ब्राह्मण महासभा ने हर्ष व्यक्त किया
ब्राह्मण महासभा ने नगरनिगम में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष जताया। सभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन को जनता द्वारा पसंद किया गया, सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अध्यक्ष महेश भारद्वाज, चंद्रलाल शर्मा, सत्यभान शर्मा, राधादामोदर मंदिर के सेवायत कनिका गोस्वामी, दयाशंकर शर्मा, गोपालशरण शर्मा, वंशी तिवारी, रविकांत गौतम आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed