{"_id":"680fda7ca0ace5715d0f5e10","slug":"goods-worth-rs-6-lakh-including-rs-15-lakh-burnt-in-fire-in-a-house-mathura-news-c-29-1-mtr1013-388520-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर में आग से डेढ़ लाख रुपये सहित 6 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर में आग से डेढ़ लाख रुपये सहित 6 लाख का सामान जला
विज्ञापन
मथुरा। आग लगने के बाद जला सामान।
- फोटो : mathura
सौंख (मथुरा)। शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग से थैले में रखे डेढ़ लाख रुपये, घरेलू सामान सहित किराने की दुकान का सामान जल गया। पुलिस व दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। भीषण आग से पीड़ित सहित पड़ोसी के मकान व छत में दरारें आ गईं हैं। आग से करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कस्बे के सीमेंट रोड़ निवासी श्रीचंद के घर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। गृहस्वामी समेत पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग लगने से श्रीचंद्र के घर के चौक में टेबिल पर थैले में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान जल गया। पीड़ित सहित पड़ोसी गीता सिंघल के मकान में दरारें आ गईं हैं। सूचना पर लेखपाल ओमवीर सिंह पहुंचे और नुकसान की रिपोर्ट बनायी।
श्रीचंद ने बताया कि आग के दौरान बच्चों सहित परिजन ने घर से बाहर निकल कर जान बचाई। सभासद सौरभ सिंघल ने बताया दमकल के टोल फ्री नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। अगर दमकल की गाड़ी समय से पहुंच जाती तो नुकसान कम होता। लेखपाल ओमवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।