फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Goods and cash worth lakhs stolen from grocery shop

Mathura News: परचून की दुकान से लाखों का सामान व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash worth lakhs stolen from grocery shop
राया। बीती रात चोरों ने एक परचून की दुकान से लाखों रुपये मूल्य का सामान और नकदी चोरी कर ली। दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। एक मकान से गैस सिलिंडर आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कस्बे की गली शिवदत्त निवासी मोहनलाल अग्रवाल की कटरा बाजार में थोक व रिटेल में परचून की दुकान है। रात दुकान में तीसरी मंजिल पर चोर गैस कटर से लोहे की किवाड़ काटकर नीचे उतर आए। दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के घी, तेल, रिफाइंड, मेवा, मसाले, क्रीम पाउडर, गोल्डमोहर, आदि सामान व गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चोरों ने पास में स्थित दाऊदयाल और मनोज चतुर्वेदी की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इधर सैनी मोहल्ले में बनी सिंह निवासी गांव मुरसेनिया ने मकान बनवाया है। इसमें घरेलू सामान रखा था। रात को चोर मकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर आदि सामान ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल सहित व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी से कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed