फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   golden jublee of army strike 1 core

लक्ष्मण रेखा पार की तो मुंह की खाएगा पाक: जेजे सिंह

Wed, 19 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
golden jublee of army strike 1 core
पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा सीज फायर का उल्लंघन उसके लिए फायदे का सौदा नहीं है। हमारे जवान सीमा पर उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, सीमा पर सेना की स्थिति मजबूत है। यदि पाक ने लक्ष्मण रेखा पार की तो वह मुंह की खाएगा।
विज्ञापन


पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह स्ट्राइक वन कोर की गोल्डन जुबली के अवसर पर मथुरा आए थे। बताया कि मथुरा की स्ट्राइक वन कोर लड़ाकू कोर की तीन कोर में अगेती है। पाक की बढ़ती हरकतों के सवाल पर कहा कि सीमा पर हिंसा पाक की ओर से बढ़ाई जा रही है। हमारे जवान इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कारगिल जैसे हालात किसी कीमत पर नहीं बनने दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चीन के मुद्दे पर कहा कि चाइना बार्डर पर भी सेना की स्थिति पहले से बहुत मजबूत हो गई है। लेकिन चायना की ओर से पाक जैसी हरकतें नहीं होती। 100 साल पहले चीन और भारत सरकार ने सीमा रेखा को लेकर फाइनल कर लिया था। भारत अब भी उस फैसले पर कायम है। वहीं सीमाओं पर जहां भौगोलिक स्थिति ठीक है वहां दीवार लगाने के संबंध में बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ी है निगरानी क्षमता
मथुरा। सीमा पार से आए दिन होने वाली आतंकी हरकतें, गोली बारी और अन्य गोपनीय सूचनाओं के सवाल पर पूर्व थलसेनाध्यक्ष ने कहा कि गोपनीय सूचनाओं के लिए भारतीय सेना ने सर्विलांस और वायरलेस इंटरसेप्टर तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू किया है। इससे निगरानी क्षमता बढ़ी और नापाक हरकतों की जानकारी मिलने लगी है। 10 माह पूर्व समुद्री रास्ते से पनडुब्बी में हथियार लेकर आ रहे आतंकियों की जानकारी सैनिकों को इन्हीं संचार माध्यमों से मिली।

युवाओं को सेना में लाने को बढ़ाने होंगे वेतन स्केल
मथुरा। सेना की स्ट्राइक वन कोर के पूर्व कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल आनंद स्वरूप ने माना कि सेना में अफसरों की कमी महसूस की जा रही है। 1982 से 1984 तक कोर कमांडर रहे आनंद स्वरूप ने कहा कि तकनीकी ज्ञान और जोशीले युवाओं की सेना में जरूरत है, लेकिन आज के भौतिकवादी युग में प्रतिभाशाली युवा सेना से मुंह मोड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण पैसे के दिखावे का आकर्षण और लक्जरी सुविधाओं का उपभोग प्रमुख बन गया है। इसके लिए सेना को प्रतिभाशाली, तकनीकी युवाओं को जोड़ने के लिए वेतन से लेकर सुविधाएं बढ़ानी होंगी।


स्ट्राइक वन कोर की सेना में है पहचान: एके सिंह  
मथुरा। स्ट्राइक वन कोर के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल एके सिंह ने कहा कि देश की तीन लड़ाकू कोर में सेना की स्ट्राइक वन अगेती है। यह दुश्मन पर आगे बढ़कर वार करती है। इसका जवान लड़ाई के प्रति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत है। साथ ही कोर की नीति जंगल में मंगल करने वाली है। इसमें सैन्य क्षेत्र की सुंदरता और हरियाली देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed