फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   golden book award to vrindavan

गोल्डन बुक में दर्ज हुई धर्मनगरी की भक्ति

Thu, 21 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
golden book award to vrindavan
वृंदावन से भागवत भक्ति की अलख जगाने निकले प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज ने इंदौर में कथा श्रवण को आए भक्तों के साथ एक नया इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा में सातवें दिन मंगलवार को 110000 हजार से ज्यादा श्रोताओं ने एक साथ ‘ऊॅं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र के उच्चारण के साथ ताली बजाकर और हरि भजन पर नृत्य कर गोल्डन बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विश्वशांति सेवा धाम के पीआरओ जगदीश वर्मा ने बताया कि इंदौर के दशहरा मैदान में हुए इस आयोजन में देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज को सुनने श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को गोल्डन बुक के अधिकारियों ने कथा आयोजक किशोर वाधवानी और देवकीनंदन से मुलाकात की। मंगलवार को श्रेणीबद्ध तरीके से कथा में सम्मिलित होने आए श्रद्धालुओं की गिनती की गई।

कथा के मध्य नाम संकीर्तन के क्रम में एक लाख से ज्यादा भक्तों ने एक साथ ताली बजाते हुये ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का उच्चारण किया। इसके बाद देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज के गाए भजन पर एक साथ नृत्य कर दो वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिए।


कथा स्थल पर पहुंचे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के कोआर्डिनेटर (सेंट्रल इंडिया) डॉ. राजेन्द्र कुमार दुबे ने शाम को भागवत प्रवक्ता ठाकुरजी महाराज और इंदौर महापौर मालिनी गौड़ के साथ मंच से इन वर्ल्ड रिकार्ड की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed