{"_id":"582c5aef4f1c1b7b388ff72b","slug":"gold-submerge-in-mathura-after-loot-in-rajsthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में गलता था राजस्थान से लूटा सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में गलता था राजस्थान से लूटा सोना
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोना और पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा शहर में अलवर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों से व्यापारियों में खलबली मच गई है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलवर पुलिस ने शहर से सोना गलाने वाले एक व्यापारी को दबोच लिया है। इसके कब्जे से लूटा गया 40 ग्राम सोना बरामद किया है। यह व्यापारी अंतर्राज्यीय बदमाशों से लूट का सोना खरीदता था।
राजस्थान के अलवर में हुई लूट की वारदातों के बाद पुलिस की रडार पर मथुरा के कुछ कारोबारी आ गए हैं। हत्थे चढ़े बदमाशों से पुलिस को जो जानकारी मिली उसके मुताबिक राजस्थान से लूटा जाने वाला सोना चांदी मथुरा में गलाया जा रहा है।
बुधवार को अलवर के सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मथुरा आए और लूटे गए माल को गलाने वाले व्यापारी के बारे में स्थानीय पुलिस को बताया। इसके बाद अलवर पुलिस ने शहर में ताबड़तोड़ दबिशें दी। शहर के छत्ता बाजार स्थित ऊंचा सुनारन गली से एक सोना गलाई करने वाले का पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
अलवर सिटी के थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया सचिन पुत्र शिवाजी निवासी चिनचैनी, थाना कड़ेगांव सांगली (महाराष्ट्र) है। इसके कब्जे से 40 ग्राम लूटा गया सोना बरामद किया गया है। पकड़ा गया व्यापारी पूर्व में गोवर्धन में भी करीब 10 वर्षों से लूटे गए सोने को गलाने का कार्य करता था। अब यह शहर में आकर लूटे गए सोने को गला रहा था।