{"_id":"8892c377536611023e875f2f2239aac9","slug":"gold-medal-for-two-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो चिकित्सकों को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो चिकित्सकों को स्वर्ण पदक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो होनहार युवा चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा के दम पर अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. मयंक माथुर और डॉ. दीपक अग्रवाल को चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि फैजाबाद का 20वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के कृष्णानगर निवासी डॉ. मयंक माथुर को एमएस (सर्जरी) में टॉप करने पर राज्यपाल राम नाईक ने स्वर्ण पदक से सम्मानित। डॉ. मयंक माथुर उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप माथुर के पुत्र हैं।
जिले के ही डॉ. दीपक अग्रवाल को एमडी (रेडियोलॉजी) में राज्यपाल राम नाईक ने गोल्ड मेडल प्रदान किया है। डॉ. दीपक अग्रवाल अशोका ग्रुप ऑफ बिल्डर्स के निदेशक जयंती प्रसाद अग्रवाल के पुत्र हैं।
विज्ञापन
समारोह में डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति जीआरसी जायसवाल, एनएएसी के निदेशक प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह, बनारस हिंदू विवि के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी और इसरो के प्रोफेसर वाईसी राजन उपस्थित रहे।