फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gold biscuits Ginny were in the Banke Bihari piggy bank

बांकेबिहारी की गुल्लक में निकले सोने के बिस्किट, गिन्नी

Tue, 22 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
gold biscuits Ginny were in the Banke Bihari piggy bank
बांकेबिहारी की गुल्लक में निकले सोने के बिस्किट, गिन्नी - फोटो : Amar Ujala
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को गुल्लक से 27.41 लाख रुपये निकले। इस रकम को पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे गुल्लक नंबर 7 को खोला गया। 45 कर्मचारियों ने गुल्लक में निकले नोटों और सिक्कों की गिनती की। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि गुल्लक से 27,41,383 रुपये निकले हैं। इनमें एक हजार के 388 नोट, पांच सौ के 2,306 नोट हैं। इसके अलावा अमेरिकन और आस्ट्रेलियन मुद्रा, सोने की गिन्नी, सोने के बिस्कुट, टाप्स, चांदी का रुपया, अंगूठी, वंशी, स्वास्तिक, माला, चांदी के सिक्के प्राप्त हुए हैं। इस दौरान व्यवस्था मंदिर प्रशासक प्रबंधक उमेश सारस्वत, हरिबाबू गौतम, गोविंद शर्मा, मोहनलाल गौतम ने की।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि उनके यहां गिनती का कार्य सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ। इसमें कुल 76,368 रुपये निकले। सभी धनराशि बैंक में जमा करवाई जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed