फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gokulesh Appointed President and Rajveer Convener

Mathura News: गोकुलेश बने अध्यक्ष और राजवीर संयोजक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gokulesh Appointed President and Rajveer Convener
बरसाना। ब्रज की धरती पर कुश्ती की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने और दंगल के आयोजन को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए बरसाना दंगल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां तय करते हुए गोकुलेश कटारा एडवोकेट को अध्यक्ष और राजवीर यादव को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही दंगल की व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय, प्रचार-प्रसार और कुश्तियों के निर्णयन के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कमेटी में रनवीर सिंह को उपाध्यक्ष, रघुवीर यादव को सचिव, रवि शंकरा को कोषाध्यक्ष और धर्मवीर परमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दंगल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महेश गौड़ को व्यवस्था प्रमुख के रूप में दी गई है। दंगल के प्रचार-प्रसार और समाचार माध्यमों से समन्वय के लिए राकेश श्रोत्रिय और योगेंद्र सिंह छौंकर को मीडिया प्रमुख बनाया गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय और दंगल से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए किशन चौहान को प्रशासनिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दंगल में होने वाली कुश्तियों के निर्णयन के लिए आठ रेफरी नियुक्त किए गए हैं। इनमें भोला पहलवान, रमेश ठाकुर, रोहन काका, गिर्राज बघेल, रमेश यादव, मेघश्याम ठाकुर, बिहारी ठाकुर और मोहन पहलवान शामिल हैं। कमेटी के गठन के साथ ही दंगल आयोजन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed