फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GOD jagannath

भगवान जगन्नाथ को आया बुखार, 15 दिन भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

Tue, 18 Jun 2019 01:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
GOD jagannath
ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश प्रभु के अभिषेक के लिए यमुनाजी से पात्रों में - फोटो : MATHURA
जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर भगवान जगन्नाथ का फलों के रस, नदियों के जल, पंचामृत एवं 108 कलशों से सहस्त्रधारा अभिषेक हुआ। स्नान के बाद भगवान को बुखार आ गया। इससे 15 दिनों के लिए मंदिर के पट बंद हो गए। स्नान दर्शन के लिए भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन किया।
विज्ञापन

ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर में स्वामी ज्ञान प्रकाश पुरी महाराज ने सोमवार शाम साढे़ चार बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान जगन्नाथ गणेश रुप धारण कर विश्राम गृह में चले गए। भगवान को बुखार आने पर मंदिर के पट बंद हो गए। वहीं राजपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रात: पंचामृत और 108 कलशों से संत भक्ति प्रदीप पर्यटक महाराज ने अभिषेक किया। भगवान का राजभोग, फल भोग लगाया गया। रात को शयन आरती के बाद पट बंद हो गए। 15 दिन भगवान को काढा औषधि सेवित की जाएगी।
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर के स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के पट चार जुलाई प्रात: को खुलेंगे। भक्तों को दर्शन होंगे। शाम तीन बजे भगवान रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed