{"_id":"594b99224f1c1b376e8b4825","slug":"gla-university-mathura-celebrated-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए में मनाया गया ‘विश्व योग दिवस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएलए में मनाया गया ‘विश्व योग दिवस’
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां पूरा विश्व ‘‘तृतीय विश्व योग दिवस‘‘ के रंग में रंग रहा था तो वहीं स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क के निवास की अवधारणा लेते हुए जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) में सुबह के समय विश्वविद्यालय के प्रबंधतंत्र एवं शिक्षकों ने इस दिवस में योगकर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
जी.एल.ए. विश्वविद्यालय मथुरा (उ.प्र.) में खेल विभाग के निर्देशन में ‘‘विश्व योग दिवस‘‘ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान ने प्रतिभागियों को स्वस्थ दैनिक दिनचर्या एवं शाकाहारी भोजन का सेवन के साथ-साथ स्वस्थ जीवनयापन के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया तथा ‘‘विश्व योग दिवस‘‘ के विचार को प्रोत्साहन देते हुए पूरे विश्व में इस दिवस को एक क्रान्ति के रूप में बताया और स्वस्थ रहने की कामना की।
विज्ञापन
प्रतिकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। राजयोग खोई हुई आत्मिक शक्तियों को जगाता है। योग दिवस के अवसर पर कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, सीईओ पीएन माहेश्वरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर दीपक दास, क्रीडा अधिकारी जतिन्दर पाल सिंह, हिमानी मेहरा, ब्रज बिहारी सिंह, मनीष शर्मा, फैजुल हसन, अरूण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन