फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA university, mathura celebrated international yoga day

जीएलए में मनाया गया ‘विश्व योग दिवस’

Thu, 22 Jun 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा Updated Thu, 22 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
GLA university, mathura celebrated international yoga day
जीएलए विश्वविद्यालय

जहां पूरा विश्व ‘‘तृतीय विश्व योग दिवस‘‘ के रंग में रंग रहा था तो वहीं स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क के निवास की अवधारणा लेते हुए जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) में सुबह के समय विश्वविद्यालय के प्रबंधतंत्र एवं शिक्षकों ने इस दिवस में योगकर प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


जी.एल.ए. विश्वविद्यालय मथुरा (उ.प्र.) में खेल विभाग के निर्देशन में ‘‘विश्व योग दिवस‘‘ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान ने प्रतिभागियों को स्वस्थ दैनिक दिनचर्या एवं शाकाहारी भोजन का सेवन के साथ-साथ स्वस्थ जीवनयापन के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया तथा ‘‘विश्व योग दिवस‘‘ के विचार को प्रोत्साहन देते हुए पूरे विश्व में इस दिवस को एक क्रान्ति के रूप में बताया और स्वस्थ रहने की कामना की।
विज्ञापन


प्रतिकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण  को भी प्रदान करने वाला है। राजयोग खोई हुई आत्मिक शक्तियों को जगाता है। योग दिवस के अवसर पर कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, सीईओ पीएन माहेश्वरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर दीपक दास, क्रीडा अधिकारी जतिन्दर पाल सिंह, हिमानी मेहरा, ब्रज बिहारी सिंह, मनीष शर्मा, फैजुल हसन, अरूण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed