फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA university

नृत्य का आनंद और मदद का संदेश

Sat, 26 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
GLA university
जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने डांडिया महोत्सव के माध्यम से हजारों रुपये की राशि एकत्रित कर कैंसर पीड़ितों को सहारा दिया। इस आनंदमयी वातावरण में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देवीमां की उपासना के साथ-साथ नववर्ष-2016 के मंगलदायक होने की प्रार्थना भी की। इसके बाद देवीमां की प्रतिमा के समक्ष जमकर नृत्य किया गया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ  बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना रहा और इसी उद्देश्य के चलते विद्यार्थियों ने कैंसर पीड़ितों के लिए इक्कीस हजार रुपये धनराशि एकत्रित की। एकत्रित धनराशि को शीला मेमोरियल हास्पिटल से आए अतिथिगणों को दिया गया। जिसका उपयोग कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसके तहत मैनेजमेंट विभाग के छात्र-छात्राओं ने गणपति, मां काली और शिव पार्वती के स्वरूप को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें समाज के उत्थान के लिए ऐसे ही अद्भुत और सराहनीय कार्य करने चाहिए।


इससे पूर्व डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीएन माहेश्वरी, प्रतिकुलपति प्रो. एएम अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डा. सोमेश धमीजा, डा. विकास त्रिपाठी, शिक्षक गुलाब चन्द्र सिंह, संरक्षक आशीष शर्मा ने मां सरस्वती और प्रेरणाश्रोत गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अवनीश शर्मा, अंकित सक्सेना, अरुण कौशल, राजीव सिकरोरिया, संजीव चौहान, गुंजन कुलश्रेष्ठ, फैजुल हसन, अरुण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed