Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA athletes performed strongly on the national stage

Mathura News: जीएलए के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
GLA athletes performed strongly on the national stage
जयपुर में हुई खेल प्रतियोगिता में जीतने वाले जीएलए विवि के विद्यार्थी।
मथुरा। जीएलए विवि के छात्र-खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल महोत्सव शौर्य मंथन 26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 पदक अर्जित किए। एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर में देशभर के 17 शिक्षण संस्थानों और खेल क्लबों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कड़े मुकाबलों के बीच जीएलए विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स क्लब, टेबल टेनिस टीम और ई-खेल टीम ने अनुशासित और रणनीतिक खेल का परिचय दिया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में भूपेश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि गौतम ने कांस्य पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में स्नेहा त्यागी ने रजत पदक प्राप्त किया। ऊंची कूद में धैर्य गोस्वामी ने स्वर्ण और हर्ष शेरावत ने रजत पदक अर्जित किया। अन्य स्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स टीम ने कुल 3 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित 4 पदक जीते। व्यक्तिगत स्पर्धा में हर्ष गुप्ता (स्वर्ण), आलोक यादव (रजत) और मदन मोहन (कांस्य) ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम स्पर्धा में हर्ष गुप्ता और आदित्य शर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। ई-खेल प्रतियोगिता में ओजस, कृष्णा कुमार सेंगर, शिवम यादव और जतिन की टीम ने उत्कृष्ट समन्वय दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता. कुलसचिव अशोक कुमार सिंह और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. हिमांशु शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed