फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gita jayanti express departure at 5:41 AM

5.41 पर रवाना हुई गीता जयंती एक्सप्रेस

Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
gita jayanti express departure at 5:41 AM
train - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-कुरुक्षेत्र के बीच शुरू हुई नई ट्रेन गीता जयंती एक्सप्रेस सोमवार सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई। ट्रेन अपने तय समय से करीब 11 मिनट देरी से चली। नई ट्रेन में सफर करने पर दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


गीता जयंती एक्सप्रेस का नौ दिसंबर को कुरुक्षेत्र में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखाकर किया था। सोमवार सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से 5:41 बजे ट्रेन को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया गया। ट्रेन पर सोमवार को चालक ओपी शर्मा और सह चालक भीम सिंह की ड्यूटी रही। 
विज्ञापन


गीता जयंती एक्सप्रेस से दैनिक यात्रियों को काफी लाभ होगा। सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेन काफी जल्दी जाती हैं। इसमें पहली ईएमयू 5:10 बजे जाती है। इससे सर्दी के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। जबकि गीता जयंती एक्सप्रेस को सुबह 5:30 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया जाएगा। साथ ही ट्रेन छाता, कोसीकलां और पलवल स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे यहां के यात्री भी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता एक्सप्रेस का छाता स्टेशन पर स्वागत
मथुरा से कुरुक्षेत्र को जाने वाली गीता एक्सप्रेस का पहली बार छाता स्टेशन पहुंचने पर पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह और कांग्रेस नेता खगुल भारद्वाज ने रेलवे स्टाफ  को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष विनोद आर्य, मोहनश्याम पंचाल, भानू प्रताप, केशो लंबरदार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष आसिफ  कुरैशी, त्रिलोक मेंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed