फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girls will go to bagha border for tieing rakhi

जवानों को राखी बांधने बाघा जाएंगी छात्राएं

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
girls will go to bagha border for tieing rakhi
वात्सल्य ग्राम की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित समविद् गुरुकुलम् सीनियर सेकेंड्री स्कूल वात्सल्य ग्राम की छात्राएं रक्षा बंधन के पावन पर्व को अमृतसर, पंजाब में बाघा बार्डर पर सैनिकों के राखी बांध कर मनाएंगी। छात्राएं 17 अगस्त को वृंदावन से रवाना होंगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को समविद् के छात्रावास पालयम में रक्षा सूत्र (राखियां) एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पैंतीस विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं ने राखियां भेंट कीं। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पर अपने संबोधन में महामंडलेश्वर स्वामी परमानन्द गिरि महाराज ने कहा कि माताएं संतान को उत्तम संस्कार प्रदान करें। अध्यक्षता करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसके लिए हम सभी को तैयारी के साथ खड़े होना चाहिए। जिसे प्यार की भाषा समझ में नहीं आती उनके लिए कुछ और करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल खन्ना ने कहा कि सीमा पर सैनिकों को राखी बांधने जा रही बेटियां उनका उत्साह बढ़ाने में सहायक होंगी।

विशिष्ठ अतिथि प्रवीण कुमार ने भी विचार रखे। स्वामी महेशानन्द, स्वामी ज्योर्तिमया नन्द, संजय गुप्ता, साध्वी शिरोमणि, विभोर प्रकाशम, ललित किशोर मित्तल, शिशुपाल सिंह, सुमनलता, प्रधानाचार्या प्रीति मेहरा, स्वामी सत्यशील, साध्वी सम्पूर्णा आदि उपस्थित रहे। संचालन छात्रा सौम्या सिंह और अंजलि गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed