{"_id":"5728e64f4f1c1b19235cd0af","slug":"girls-have-been-crazy-about-tiger-shroff","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ से मिलने मुंबई चल दीं किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर श्रॉफ से मिलने मुंबई चल दीं किशोरी
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाईवे क्षेत्र के गांव खामनी की दो किशोरियों पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के पुत्र टाइगर श्रॉफ से मिलने की ऐसी धुन सवार हुई कि वे घर से बिना बताए मुंबई के लिए निकल गईं। दोनों के लापता होने की सूचना पर ग्रामीण और हाईवे पुलिस ने पूरी रात जंगलों में खोजबीन की।
सोमवार को रात में गांव खामनी निवासी रतन सिंह और राजू की किशोरवय पुत्रियां जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की फिल्म देख रही थीं। रात में करीब 11 बजे दोनों लघुशंका के बहाने घर से निकल गईं। रात में मथुरा जाने को साधन नहीं मिला तो पैदल ही चल दीं।
दोनों किशोरियों के लापता होने पर ग्रामीणों ने हाईवे पुलिस और एसपी सिटी को सूचना दी। पुलिस ने दोनों किशोरियों को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली और पूरी रात किशोरियों को खोजते रहे।
विज्ञापन
देर रात टेंपो चालक बिट्टू ने दोनों को मथुरा के रास्ते मेें पैदल जाते हुए देखना बताया तो ग्रामीणों ने सड़क पर खोजबीन की। तड़के पांच बजे दोनों किशोरी शिवासा एस्टेट के पास मिल गईं। पूछताछ में दोनों ने टाइगर श्रॉफ से मिलने का इरादा बताया और कहा कि रेलवे जंक्शन जा रही थीं।
उन्होंने पुलिस को घर से लिए एक-एक हजार रुपये भी दिखाए। दोनों किशोरियों के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष हाईवे ने बताया कि दर्ज किया गया केस एक्सपंज कर दिया है।