फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girl's former friend made the video, demanding one lakh rupees.

Mathura News: लड़की के पुराने मित्र ने बनाई वीडियो, एक लाख की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girl's former friend made the video, demanding one lakh rupees.
वृंदावन। युवक द्वारा नगर की लड़कियों एवं महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक पीड़ित लड़की की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस वीडियो बनाने वाले युवक के साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर रकम मांगने वाले युवक की भी तलाश कर रही है। मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर दो अश्लील वीडियो पोस्ट की थीं।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल के बाद पीड़ित लड़की ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक को अपना पुराना मित्र बताते हुए शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक प्रिंस ठाकुर उनका पुराना मित्र है। जो कि बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों को दर्शन कराने का कार्य करता है। उससे मंदिर में ही मुलाकात हुई। आरोपी ने पीड़िता को मथुरा के एक कैफे में बुलाया और उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने पीड़िता को विश्वास दिलाया कि वह वीडियो किसी को नहीं दिखाएगा। बाद में ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगा। जब रकम नहीं दी तो आरोपी ने उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की करने की अपील की है।
विज्ञापन


सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में दो टीमें लगाकर आरोपी युवक के साथ ही वीडियो वायरल करने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed