{"_id":"68127b2b8fc0e0c2ce02ce2d","slug":"girirajji-gave-darshan-to-the-devotees-after-applying-sandalwood-paste-mathura-news-c-29-1-mtr1013-389740-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गिरिराजजी ने चंदन लेप कर दिए भक्तों को दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गिरिराजजी ने चंदन लेप कर दिए भक्तों को दर्शन
विज्ञापन
गिरिराज प्रभु ने चंदन लेप कर भक्तों को दिए दर्शन
राधाकुंड। अक्षय तृतीया पर कस्बे के प्राचीन मंदिरों में ठाकुरजी के चंदन लेपन व चरण दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
राधा-श्याम कुंड संगम स्थित गिरिराज मंदिर पर सुबह सेवायत रमेश कौशिक, संदीप कौशिक ने प्रभु का दूध, दही, घी, बूरा व शहद से अभिषेक कर मंगला आरती की। प्रभु को चंदन लेप लगाया गया। चरणों में चंदन के लड्डू धराए।
शीतल पदार्थ का प्रसाद धराया गया। परिक्रमा मार्ग में भक्तों की भीड़ रही। श्रीधाम के सभी देवालयों में चंदन लेप के दर्शन हुए। सेवायतों द्वारा जुगल जोड़ी सरकार के वस्त्रों को चंदन में रंग कर धारण कराया। मंदिरों में सत्तू का प्रसाद वितरण किया गया। संवाद