फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   giriraj singh in mathura

वोट की खातिर देश को तोड़ रहे विपक्षी दल-गिरिराज सिंह

Tue, 16 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 16 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
giriraj singh in mathura
केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि जेएनयू प्रकरण में वोटों की खातिर विपक्षी दल देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर बोले कि अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों लोगों की आस्था है ऐसे में मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह मथुरा में दो दिन प्रवास के दौरान मंगलवार को सुबह केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पत्रकारों से मुखातिब हुए। जेएनयू प्रकरण पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन


देशद्रोहियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जेएनयू के अंदर भारत विरोधी गतिविधियां चल रही हैं। विपक्ष वोटों की खातिर देश को तोड़ने का काम कर रहा है। आतंकवादी अफजल को ‘गुरुजी’ की संज्ञा दी जा रही है। विपक्ष ये कब समझेगा जब भारत बचेगा तभी तो राजनीति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का राज्यसभा में बहुमत है इसके चलते लोकसभा को बंधक बना लिया है। यहां तक कि भूमि अधिग्रहण बिल, जीएसटी जैसे लोकहित के बिल भी पास करने में सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सोलर चरखा तैयार कर रहा है जिससे पांच करोड़ गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अयोध्या में मंदिर के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में करोड़ों लोगों की आस्था है ऐसे में मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।

इससे पूर्व उन्होंने केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना, मुद्रा बैंक योजनाओं की समीक्षा की और बैंक अफसरों को शिकायतों को निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, प्रणतपाल सिंह, राजेश चौधरी, एसके शर्मा, रामकिशन पाठक आदि मौजूद रहे।

‘जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए कड़े कानून की जरूरत’
सुनरख मार्ग स्थित विश्व मंगलायतन फाउंडेशन के कार्यालय में मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए ये जरूरी है। विकास में सबसे ज्यादा जनसंख्या ही बाधक है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में सनातन धर्म पर और संस्कृति पर आए दिन हमले हो रहे हैं। अन्य संप्रदायों के लिए तो कोई कानून नहीं है लेकिन सनातन धर्म प्रेमियों के लिए कई तरह के कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ही अच्छे संस्कार दे सकती है। इससे पूर्व विश्व मंगलायतन फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश प्रभाकर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उपाध्यक्ष डा. बीएन शर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष शाही, सचिव हरिवंश मिश्रा, राजेश चौधरी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed