{"_id":"5dbb2b388ebc3e93a33451e8","slug":"giriraj-mathura-news-agr413112740","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज पर्वत को हरा-भरा बनाएगा मथुरा के 13 कुंडों का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज पर्वत को हरा-भरा बनाएगा मथुरा के 13 कुंडों का जल
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत के चारों और तैयार किए गए कुंड और सरोवर अब पर्वतराज गिरिराज को हरा-भरा बनाएंगे। इनके जल से गिरिराज जी के चारों ओर का वन्य क्षेत्र हरा भरा किया जाएगा। गुरुवार को लखनऊ में इस संबंध में हुई एक बैठक में इस प्रोजेक्ट को तैयार करने वाले जल निगम के अधिकारियों ने इसे पर्यटन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। 17.5 करोड़ के लागत के प्रोजेक्ट से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के 13 कुंडों को रजवाह और नहरों के पानी से भरा जाएगा।
बैठक में प्रोजेक्ट के तहत परियोजना प्रबंधक सीएनडी जल निगम छत्तर सिंह ने इसे पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नील कंठ तिवारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंडों के जल से ही पर्वत के चारों और वन्य क्षेत्र को सींचने तथा कुंडों के खराब जल को लगातार निकालने की व्यवस्था की जाए।
परियोजना प्रबंधक ने प्रस्तुतीकरण में बताया कि 13 कुंडों के लिए गोवर्धन रजवाह, कोसी रजवाह तथा पलसों माइनर से पानी लिया जाएगा। इसके लिए पक्की गूल तैयार की जाएंगी। जिनके माध्यम से जल इन कुंडों तक जाएगा। जब इन कुंडों का पानी ओवरफ्लो हो जाएगा तब यह पानी वन्य क्षेत्र में जाएगा। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन जितेन्द्र कुमार, सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगेन्द्र प्रताप, डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन वीरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह कुंड होंगे लबालब
- समर हाउस, संकर्षण कुुंड, गोविंद कुंड, गुलाल कुंड, नगला कुंड, रुद कुंड, नया कुंड, महुआ कुंड, नवल कुंड, सुरभि कुंड, हरजी कुंड, ऐरावत कुंड, अप्सरा कुंड।