फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Giriraj Maharaj will taste 21 thousand kilos of fifty-six dishes made from cow ghee

Mathura News: गाय के घी से बने 21 हजार किलो छप्पन व्यंजनों का स्वाद चखेंगे गिरिराज महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Giriraj Maharaj will taste 21 thousand kilos of fifty-six dishes made from cow ghee
मथुरा। गिरिराज सेवा समिति द्वारा आगामी 28 सितंबर को गिरिराज तलहटी में होने वाले छप्पन भोग की तैयारियों में समिति के सदस्य जुट गए हैं। शनिवार को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी के लिए बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम के मुख्य तथा संयोजक चुने गए।
विज्ञापन

समिति की बैठक में छप्पन भोग महोत्सव का मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग को चुना गया। बांकेबिहारी सोनी और अमित गोयल संयोजक बनाए गए हैं। इस दौरान मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग ने बताया कि छप्पन भोग दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आएंगे। पिछले एक माह से कोलकाता और उड़ीसा के कलाकार भव्य राजमहल बनाने में जुटे हैं। थाईलैंड, मलेशिया, माॅरीशस से आए फूलों से सजावट होगी। पूरी तलहटी को हरिप्रीतम का रूप दिया जाएगा। गाय के घी से बने 21 हजार किलो छप्पन व्यंजनों का गिरिराज महाराज को भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को दूध धारा परिक्रमा, 27 सितंबर को पंचरत्नम महाभिषेक व शाम 7 बजे से स्वामी श्री हरिदास संगीत समारोह में देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 28 सितंबर को सोने-चांदी और नवरत्नों से प्रभु का शृंगार राजाधिराज शैली में पंडित शरद मुखिया द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व समिति संस्थापक मुरारी लाल अग्रवाल ने राघवेंद्र गर्ग को मुख्य संयोजक चुने जाने पर पटुका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन ने की। महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र कुमार सराफ, भगवान दास खंडेलवाल, कपिल अग्रवाल, नीरज गोयल, अंशुल शोरा, दिनेश सादाबाद, राकेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, हरीश, पंकज जौहरी, दिनेश, मुरारी सरन सराफ, अनमोल बंसल, लल्लू सिंह एवं दिनेश मंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed