फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   genhu kharid UP,PM care fund,PM care funds,mathura hospital,corona mathura

मथुरा में पीएम केयर्स फंड से आए वेंटिलेटर निजी अस्पताल को देने पर जनप्रतिनिधि हुए हक्के बक्के

Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
genhu kharid UP,PM care fund,PM care funds,mathura hospital,corona mathura
मथुरा । जिले के जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में पीएम केयर फंड के तहत मथुरा आए वेंटिलेटर निजी अस्पतालों को दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मरीजों से अनाप-शनाप धन ऐंठने पर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने आश्वासन दिया है कि मामले में जांच करा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक ठा. कारिंदा सिंह और विधायक पूरन प्रकाश के साथ अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं और गेहूं खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर जूम मीटिंग की। एनआईसी में संचालित जूम मीटिंग में जनप्रतिनिधियों ने पीएम केयर्स फंड से मथुरा आए वेंटिलेटरों की स्थिति जाननी चाही। इस पर सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि तत्कालीन सीएमओ ने एक निजी मेडिकल कॉलेज को वेंटिलेटर दे दिए थे। यह जानकर सभी जनप्रतिनिधि हैरान रह गए।
विज्ञापन

मीटिंग में तय किया गया कि वेंटिलेटर तत्काल वापस लिए जाएं। सांसद हेमामालिनी ने कहा की वेंटिलेटर ऑपरेट करने के लिए नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अभी से पूर्ण व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। यदि प्रशासन को किसी चीज की आवश्यकता हो तो लिखित में अवगत करा दें। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक कारिंदा सिंह और विधायक पूरन प्रकाश ने डीएम से गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए कहा। बताया गया कि खरीद केंद्र पर बोरी न होने का बहाना कर किसानों को परेशान किए जा रहा है। इस पर डीएम ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं की अब से वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यह तय हुआ कि प्रत्येक सोमवार सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक होगी। इस दौरान एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता समेत एसडीएम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed