फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   genhu kharid UP,naseeti,naseeti kaserakala,genhu kharid Mathura

नसीटी कसेराकला क्रय केन्द्र पर गेंहू की खरीद हुई शुरू

Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
genhu kharid UP,naseeti,naseeti kaserakala,genhu kharid Mathura
मथुरा। किसानों की शिकायत और अधिकारियों के संज्ञान लिए जाने के बाद मांट के नसीटी और कसेराकला गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो गई। मामले में किसानों द्वारा दोनों स्थानों पर गेहूं क्रय नहीं किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन

मांट के दो क्रय केंद्र नसीटी और कसेराकला पर क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी के चलते किसानों से गेहूं की खरीद नहीं की जा रही थी।
यहां समानातंर क्रय केंद्र खोलकर किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा था। इस पर किसानों ने डीएम नवनीत सिंह चहल सहित अन्य उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। डीएम ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी और एसडीएम मांट से मामले की जांच कराई। इसके बाद क्रय केंद्र प्रभारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर गेहूं की खरीद शुरू करा दी। जावरा निवासी किसान किशन सिंह ने बताया कि अब गेहूं को क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा तोला जा रहा है।
विज्ञापन

‘क्रय केंद्रों को बारदाना उपलब्ध कराएं’
प्रबंध निदेशक एसडब्ल्यूसी (स्टेट वेयर कॉरपोरेशन) श्रीकांत गोस्वामी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मथुरा में की जा रही गेहूं खरीद की जानकारी ली। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों का शत प्रतिशत गेहूं ई पॉप मशीन से खरीदना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कुल 61 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदा गेहूं
विगत वर्ष 24 मई तक किसानों से तीन लाख 30 हजार 600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। हालांकि इस बार कुल 61 हजार 59 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। विगत वर्ष अब तक 5849 और इस बार 14403 किसान लाभान्वित हुए हैं। किसानों को विगत वर्ष 5895 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं इस साल अब तक किसानों को 12059 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed