फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gen Z should dream big but stay connected to their culture: Hema Malini

जेनजी बड़े सपने देखे लेकिन संस्कृति से जुड़ी रहे: हेमा मालिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gen Z should dream big but stay connected to their culture: Hema Malini
वृंदावन। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जेन ज़ी आत्मविश्वासी है और तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है। वह बड़े सपने देखे लेकिन अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ी रहे। चंद्रोदय मंदिर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने चंद्रोदय मंदिर और वृंदावन हेरिटेज टावर द्वारा आयोजित 12 दिवसीय ब्रज हेरिटेज फेस्ट 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं। सांसद ने कहा कि श्रील प्रभुपाद की प्रेरणा से शुरू हुई इस्कॉन की यह पहल पिछले 40 वर्षों से लाखों बच्चों को ब्रज की संस्कृति और विरासत से जोड़ रही है। ब्रज हेरिटेज फेस्ट बच्चों को नृत्य, संगीत, कला और साहित्य जैसी विधाओं के माध्यम से अपनी परंपराओं को जानने और उन्हें अभिव्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वृंदावन हेरिटेज टावर के अध्यक्ष एवं हरे कृष्ण मूवमेंट के उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने सांसद को भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतिनिधि बताया। फेस्ट में पेटिंग, निबंध लेखन, रंगोली, सुलेख, कहानी वाचन, भक्ति संगीत, शास्त्रीय व लोक नृत्य और वाद्य संगीत, वैदिक मंत्रोच्चार, कृष्ण क्विज, भाषण व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें ब्रज क्षेत्र के 45 से अधिक विद्यालयों के 7 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed