वृंदावन। राष्ट्र संत गीतानंद महाराज की 21वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसमें धर्माचार्यों ने हिंदुओं की एकता संत-भक्त- जीव सेवा का आह्वान किया। उन्होंने गीतानंद महाराज की दयालुता, सेवा, परोपकार, देशभक्ति, सत्कर्मों, दानवीरता की सराहना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. अवशेषानन्द महाराज ने मन, वाणी, कर्म से संत को आदर्श मानने और यूट्यूब पर कुछ और आचरण में कुछ करने वालों से दूर रहने को कहा। उनका यह भी कहना था कि वृंदावन में फ्लैट-प्लाट के कमीशनखोरों के चक्कर में पड़ें, घर न तोड़ें और भजन करें। समारोह में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार जनरल व जज एसएस कुलश्रेष्ठ, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि संत गीता नंद महाराज के किए गए सेवा कार्यों को हमेशा किया जाएगा। समारोह में चतुर संप्रदाय महंत फूलडोल विहारी दास, महामंडलेश्वर महेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर गोविंदानन्द तीर्थ, महामंडलेश्वर भास्करानन्द, आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, पीपा द्वाराचार्य जगद्गुरु बलराम देवाचार्य, महंत लाडिलीदास, महामंडलेश्वर चितप्रकाशानन्द, महामंडलेश्वर सच्चिदानंद, महंत सुंदरदास व महंत जयराम दास आदि मौजूद रहे। संवाद