फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gear of bus stuck, vehicle hit from behind

Mathura News: बस का गियर फंसा, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gear of bus stuck, vehicle hit from behind
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस का मंगलवार रात गांव दोताना के पास गियर फंस गया। इससे बस राजमार्ग पर खड़ी हो गई। पीछे से आ रहे वाहन ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में सवार सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट डिपो की बस दिल्ली से आगरा-लखनऊ होती हुई अयोध्या जा रही थी। गियर फंसने से बस जहां की तहां खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। घायल सात यात्रियों को चोटें आने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिचालक आगरा निवासी इंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद यात्री किराया वापस मांगने लगे। जबकि निगम की ओर से यात्रियों को रुपये वापस न कर ऐसी किसी परिस्थिति में दूसरी बस में स्थानांतरित करने का नियम है। यात्रियों ने उनकी बात नहीं मानी और मारपीट कर जबरन किराए के रुपये छीन ले गए। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed