फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gau raksha yatra has been started in mathura

गौ रक्षा संवाद यात्रा का दूसरा चरण प्रारंभ

Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
gau raksha yatra has been started in mathura
ग्लोबल निकेतन शिक्षा केंद्र के तत्वावधान और संत नारायण दास महाराज के निर्देशन में गौ रक्षा संवाद यात्रा का दूसरा चरण गुरुवार को यमुना पूजन के साथ आरंभ हो गया।
विज्ञापन


इस चरण में यात्रा मथुरा उत्तरप्रदेश से प्रारंभ होकर तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात होते हुए उज्जैन मध्यप्रदेश में समाप्त होगी। नारायण बाबा ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में गौ वध को पूरी तरह प्रतिबंध कराना है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोवंश और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को पुन: स्थापित करना, गोमांस का तत्काल निर्यात बंद करना और गौ संरक्षण के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास भी किया जाएगा। इस अवसर पर महंत तमालकृष्ण दास, महंत फूलडोल बिहारी दास, भक्तिवेदांत मधुसूदन महाराज, संत जगन्नाथ दास, राजीव पटेल, आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना रक्षक दल ने किया स्वागत
विश्राम घाट मथुरा से चलकर गोविन्द मठ, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन पहुंची गौरक्षा संवाद यात्रा का यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने स्वागत किया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक महाजन, वृंदावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, कृष्णदेव चौधरी, डॉ. संजय दीक्षित, कल्याण शास्त्री, सुरेन्द्र गौतम, राहुल यादव, गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, आनंद मिश्रा, जगन्नाथ दास, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed