फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gas pipe leakage continued to leak for half an hour in Mathura causing panic in area

मथुरा में गैस पाइप लीकेज: आधे घंटे तक होता रहा रिसाव, सौ मीटर दूर सुनाई दे रही थी आवाज, क्षेत्र में फैली दहशत

Sat, 10 Jun 2023 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 11:16 PM IST
सार

मथुरा में गैस पाइप लीकेज होने से आधे घंटे तक रिसाव होता रहा। इसकी आवाज सौ मीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
 

विज्ञापन
Gas pipe leakage continued to leak for half an hour in Mathura causing panic in area
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में परिक्रमा मार्ग में गैस पाइप लाइन लीकेज हो गई। तेज आवाज के साथ निकल रही गैस ने सबको भयभीत कर दिया। मौके पर पहुंचे जल निगम और गेल इंडिया के अधिकारियों ने लाइन की मरम्मत कराई। इस दौरान पुलिस ने परिक्रमार्थियों को रोके रखा व रूट बदलकर आगे भेजा।

विज्ञापन

दिन रात चल रहा काम

परिक्रमा मार्ग में चामुंडा मंदिर से लेकर श्याम कुटी तक जल निगम की प्रोजेक्ट इंडिया द्वारा गहरी सीवर खुदाई का कार्य चल रहा है। विगत दिनों जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद युद्धस्तर पर दिन रात काम चल रहा है। शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे खुदाई कार्य के दौरान जेसीबी से सड़क के नीचे से जा रही गेल इंडिया की पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जमीन हड़पने को बन गई साधु की पत्नी: चार बच्चों को लेकर पहुंच गई घर, खुलासा हुआ तो पुलिस के भी उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

गेल इंडिया के अधिकारियों को किया गया सूचित

सूचना पाकर गश्त दे रही पुलिस की चेतक पिकेट मौके पर पहुंच गई। परिक्रमा दे रहे लोगों को रूट बदलकर भेजा। प्रोजेक्ट इंडिया के कर्मचारी भोला मौके पर पहुंच गए और नीम करौरी बाबा आश्रम के पास बने चेंबर पर लगे ब्लॉकिंग सिस्टम से रिसाव को रोककर गेल इंडिया के अधिकारियों को सूचित किया। कुछ देर में गेल के सुपरवाइजर भी पहुंच गए और पाइप लाइन को ठीक कराया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। 


यह भी पढ़ेंः- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे चला ड्रामा

हो सकती थी बड़ी घटना 

गनीमत रही कि लीकेज के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। रात के वक्त कम लोग ही परिक्रमा दे रहे थे, दिन में लीकेज होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि गैस रिसाव के कारण राहगीरों में जी मिचलाने की स्थिति जरूर बनी। बताते चलें कि नगर के कई क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन को ठीक किए जाने का भी कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed