फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman poses as wife of sadhu to grab land in Etah

जमीन हड़पने को बन गई साधु की पत्नी: चार बच्चों को लेकर पहुंच गई घर, खुलासा हुआ तो पुलिस के भी उड़ गए होश

Sat, 10 Jun 2023 08:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

एटा में एक महिला जमीन हड़पने को साधु की पत्नी बन गई। वह चार बच्चों को लेकर उसके घर पहुंच गई। खुलासा हुआ तो पुलिस के भी होश उड़ गए। 

विज्ञापन
woman poses as wife of sadhu to grab land in Etah
Etah: जमीन हड़पने को बन गई साधु की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला अपने पुत्रों को षडयंत्र में शामिल कर जमीन हड़पने के लिए एक व्यक्ति की पत्नी बन गई। आधारकार्ड व मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में एक आवेदन भी कर दिया। जब असली वारिसों को पता चला तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

टीबी की बीमारी के चलते हो गई मौत

घटना जलेसर थाना क्षेत्र के नगला गोदी मौजा मुंबई प्रहलाद नगर की है। यहां के रहने वाले मोहन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गुड्डो देवी और इनके पुत्र राजेश कुमार, राजू, संजय और बंटू निवासी रामपुर टप्पा गांव, थाना भटीकरा, जिला हाथरस व गयाप्रसाद निवासी पिलुआ ने जमीन हड़पने के लिए साजिश रची। बताया कि फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। वह तीन भाई रामदयाल, मोहनलाल और खूब सिंह थे। खूब सिंह ने साधू भेष धारण कर लिया था और अविवाहित था। इनकी टीबी की बीमारी के चलते चार मई 2022 को मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से बकरी चोरी: कुछ दूर जाकर पोल से टकरा गई गाड़ी, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का मृत्यु प्रमाण-पत्र भी बनवा लिया

मोहनलाल ने बताया कि खूब सिंह का कोई वारिस न होने के चलते जमीन मेरे व दूसरे भाई रामदयाल के नाम आ गई। गुड्डो देवी आदि ने षडयंत्र रचकर मनगढ़ंत कहानी बनाई। खुद को खूब सिंह की पत्नी होने का दावा करते हुए फर्जी आधार कार्ड और भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके बाद तीन अप्रैल 2023 को एसडीएम कार्यालय जलेसर में जमीन अपने नाम कराने के लिए आवेदन कर दिया।


यह भी पढ़ेंः- UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इसके बाद हमे जानकारी हुई तो हमने उस पर आपत्ति लगाई। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से पत्राचार किया। आरोप है कि 30 अप्रैल को सभी एकराय होकर घर आए। साथ ही कार्रवाई बंद करने और हस्तक्षेप करने पर किसी परिजन की हत्या करने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed