फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gas

कलक्ट्रेट पर चूल्हे पर बनाई रोटी, सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन

Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
gas
कलेक्ट्रेट पर एसएसपी कार्यालय के समीप गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि को लेकर कुछ इस तरीके से प्रदर् - फोटो : MATHURA
मथुरा। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने सिलिंडर उठाकर प्रदर्शन किया और चूल्हे पर रोटी बनाई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गत दिनों 730 रुपये में मिलने वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 858 रुपये कर दी है। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष के नीचे धरना-प्रदर्शन किया गया। गैस सिलिंडर व चूल्हा के साथ पहुंचे सपाइयों ने सिलिंडर उठाकर प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने चूल्हे पर रोटियां बनाईं और केंद्र व राज्य सरकार को कोसा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने कहा कि किसान, मजदूरों की समस्याओं से सरकारों को कोई लेनादेना नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है और गोवंश किसानों की फसल बरबाद कर रहे हैं। इसके इंतजाम सरकार नहीं कर रही। इस दौरान प्रदीप चौधरी, मनोज कुमार यादव, कृष्ण मुरारी, ऋतु गोयल, हेमंत चौधरी, यसुफ उस्मानी, गोरव गोस्वामी, निरंजन सैनी, किशोरी श्याम जादौन, साधना शर्मा, शबाना, राजन रिजवी, पवन चौधरी, रवि यादव सहित अन्य सपाई प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन प्रहलाद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed