फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   garbage burning in vrindvan

शहर में खुले में जल रहा कूड़ा-करकट

Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
garbage burning in vrindvan
शहर में खुले में जल रहा कूड़ा-करकट - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से वृंदावन नगर पालिका सहित संबंधित विभागों को वृंदावन नगर क्षेत्र में कूड़ा कचरा जलाने पर रोक लगाने के बाद आज भी खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। सोमवार को गांधी मार्ग रेलवे क्रासिंग के समीप भी कूड़ा जलता रहा। 
विज्ञापन


मधुमंगल शुक्ला की याचिका पर एनजीटी ने वृंदावन नगर पालिका और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को कचरा जलाने, यमुना किनारे और घाटों के आसपास मलबा डालने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


एनजीटी ने वृंदावन के हालाताें को जानने के लिए कमिश्नर की नियुक्ति कर रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए थे। कमिश्नर राहुल खुराना ने करीब एक माह पहले वृंदावन की गंदगी और खुले में कूड़ा जलाए जाने की जांच की, इसकी रिपोर्ट उन्हें कोर्ट में पेश करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने कहा कि नगर में घरेलू कचरे को खुले में जलाकर निस्तारित करने की समस्या को वे इस एनजीटी के समक्ष रखेंगे। नगर पालिका के ईओ टीएन चतुर्वेदी ने कहा कि पालिका प्रशासन का कोई भी कर्मचारी कूड़े में आग नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed