फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gangajal supply stalled from Gokul barrage

गोकुल बैराज से गंगाजल की आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Gangajal supply stalled from Gokul barrage
मथुरा। पिछले चार दिन से गोकुल बैराज से गंगाजल की आपूर्ति ठप है। इससे मथुरा-वृंदावन में दिवाली के दौरान गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। यह स्थिति पिछले सप्ताह बुलंदशहर के पालड़ा झाल से गंगा जल की आपूर्ति न होने के कारण उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

आगरा के साथ मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र को गंगा जल की आपूर्ति गंगा जल परियोजना के तहत बुलंदशहर की पालड़ा झाल से होती है। यहां से मथुरा नगर निगम क्षेत्र को मथुरा-वृंदावन के लिए २५ एमएलडी गंगाजल मिलता है। पिछले सप्ताह से यह आपूर्ति बंद हो गई है। प्रारंभिक दिनों में यह आपूर्ति कम मात्रा में हो रही थी, इसे देखते हुए गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही एजेंसी जल निगम ने लोगों से पानी का स्टोर करने के लिए कहा था। दो दिन से गंगा जल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को एक बूंद गंगा जल नहीं मिल रहा है। दो दिन से पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। जल निगम के परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार ने बताया कि गंगा जल बुलंदशहर से न मिलने के कारण शहर में आपूर्ति संभव नहीं हो रही है। यह स्थिति मथुरा सहित चार शहरों में पैदा हुई है। संभावना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान स्थिति बिगड़ते देख नगर निगम द्वारा अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। जलकल विभाग के अधिकारियों को इसे लेकर दिशानिर्देश दिए गए हैं। कहा है कि नलकूप की आपूर्ति बढ़ा दी जाए। टैंकरों से भी आपूर्ति के प्रबंध किए जाएं। जल निगम के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया है कि बृहस्पतिवार को ५० प्रतिशत पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुनय झा, नगर आयुक्त
-
प्रमोद ने टैंकरों से की सप्लाई
समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि उनके पानी के २० टैंकर हैं, जहां पर भी पानी की कमी होती है, टैंकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने नगर निगम का पूरासहयोग करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर पानी की कमी हो तो वह शुद्ध पानी उपलब्ध कराने को तैयार हैं। मालूम हो कि प्रमोद ने मथुरा, वृंदावन में करीब २० पानी के टैंकरों को चौराहों व तिराहों पर खड़ा किया है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्घालु व स्थानीय लोग पानी पी सकें।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed