फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganga dushahra cellibration in vrindavan

यमुना स्नान को आए, पूजन करके ही लौटे

Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ganga dushahra cellibration in vrindavan
गंगा दशहरा
धर्मनगरी में गंगा दशहरा पर्व मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति केे साथ मनाया गया। इस दौरान घाटों पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालु यमुना में व्याप्त गंदगी देख आहत हुए। बहुत से लोग यहां पूजा-अर्चना कर बगैर यमुना स्नान किए ही लौट गए। 
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी न होने के कारण जुगलघाट, चीरघाट और केशीघाट पर यमुना स्नान करने वालों की इस बार कम भीड़ देखी गई। कुछ ही बच्चे, युवा, महिलाएं और वृद्ध यमुना में स्नान करते दिखे।
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर सुबह से ही यमुनातट पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। गंगानगर निवासी महिमा और अमितसे परिवार के साथ आए मुकेश चौधरी और उनके मित्र दुष्यंत ने यमुना में गंदगी और पानी की मात्रा कम होने पर दुख प्रकट किया। लेकिन धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखकर स्नान कर ही लिया। यमुना के घाटों पर पालिका और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही शुरू हो गई पतंगबाजी
गंगा दशहरा पर सुबह से ही बच्चे हाथों में चरखी और पतंग लिए छत पर चढ़ गए। पतंगों से अटा आसमान ही रंगबिरंगा नजर आ रहा था। दोपहर बाद पतंग उड़ाने के लिए बच्चों के साथ बड़े लोगों में भी जोश दिखा। पतंग विक्रेताओं की दुकान पर भीड़ लगी रही।


गंगा दशहरा पर मंदिरों में सजे फूलबंगले 
गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार शाम नगर के मंदिरों में फूलबंगले में विराजकर ठाकुरजी ने दर्शन दिए। आराध्य की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का देर रात तक मंदिरों में तांता लगा रहा। नगर के प्रसिद्ध प्राचीन गंगा मंदिर, ठा. राधासनेह बिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, श्यामसुंदर, गोकुलानंद आदि मंदिरों में फूलबंगले सजाए गए। ठाकुरजी को गंगा दशहरा पर तरबूज, खरबूजा, सत्तू, फालसेब, ठंडाई आदि शीतल खाद्य पदार्थ निवेदित किए गए। कुछ मंदिरों में ठाकुरजी के समाज गायन और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed