फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape victim regained consciousness after seven days

पांच दरिंदों ने लूटी आबरू: बीच सड़क पर फेंक दी महिला...हुई ऐसी हालत, 7 दिन बाद आया होश; आपबीती सुनाते रो पड़ी

Mon, 26 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 12:58 AM IST
सार

जिला अस्पताल में भर्ती महिला को सात दिन बाद होश आया। पीड़िता ने बताया कि टेंपो सवार लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बीच सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gang rape victim regained consciousness after seven days
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में दुष्कर्म का शिकार हुई महिला की रविवार को पहचान हो गई। महिला ने टेंपो सवार पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और बेहोश होने पर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 

10 दिन पहले जिला अस्पताल में कराई गई थी भर्ती
गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 10 दिन पहले एक महिला जिला अस्पताल आई थी। महिला की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर किया। एक सप्ताह बाद महिला को होश आया, लेकिन उसकी मानसिक हालत ठीक होने पर तीन दिन का समय और लग गया। महिला ने रविवार को बताया कि वह गोवर्धन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के अनुसार उसे पांच लोगों ने जबरन टेंपो में बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में पटक गए दरिंदे
इसके बाद सुनसान स्थान पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई तो उसे रास्ते में पटक कर चले गए। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार ने बताया कि महिला जो अपना गांव बता रही है। वह उनके थाना क्षेत्र में नहीं है। जैंत और मगोर्रा थाना क्षेत्र में हो सकता है। मगोर्रा और जैंत थाना प्रभारी ने भी महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की बात से इन्कार किया। अस्पताल का स्टाफ भी इस बात को लेकर अचंभित है कि दस दिन तक महिला को खोजता हुआ कोई परिजन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed