फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganeshilal Guest House and Godavari Devi Auditorium were inaugurated

Mathura News: गणेशीलाल अतिथि गृह और गोदावरी देवी सभागार का हुआ लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ganeshilal Guest House and Godavari Devi Auditorium were inaugurated
दाऊजी की बगीची में सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम में मंचासीन संसाद, मंत्री
वृंदावन। दाऊजी महाराज की बगीची में शुक्रवार को एक नवनिर्मित गणेशीलाल अग्रवाल अतिथि गृह एवं श्रीमती गोदावरी देवी सभागार का लोकार्पण एक साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस भवन का निर्माण जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में कराया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।

लोकार्पण पूजन नाभापीठाधीश्वर सुदामाकुटी के महंत सुतीक्ष्ण दास व पीपापीठाधीश्वर बाबा बलराम दास के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दाऊजी बगीची ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत दयाशंकर शर्मा ने बताया कि इस अतिथि गृह और सभागार का निर्माण यात्रियों की सुविधा एवं धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि दान का उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। यह भवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सांसद हेमामालिनी ने भवन की सराहना करते हुए इसे वृंदावन की पुण्यभूमि के लिए एक उत्तम उपहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राम किशोर अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, विधायक मेघश्याम, ब्राह्मण महासभा संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, दामोदर गोस्वामी सहित अनेक श्रद्धालु व नागरिक उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed