{"_id":"6866c814e48f7f1ca50d8caf","slug":"ganeshilal-agrawal-guest-house-will-be-inaugurated-today-mathura-news-c-369-1-mt11010-132081-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गणेशीलाल अग्रवाल अतिथि गृह का आज होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गणेशीलाल अग्रवाल अतिथि गृह का आज होगा लोकार्पण
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन-मथुरा मार्ग स्थित प्रसिद्ध दाऊजी महाराज की बगीची में नव निर्मित गणेशीलाल अग्रवाल अतिथि गृह एवं श्रीमती गोदावरी देवी सभागार का लोकार्पण शुक्रवार को होगा।
दाऊजी बगीची ट्रस्ट के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने बताया कि यह निर्माण समाजसेवी एवं जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल के आर्थिक सहयोग से यात्रियों की सुविधा व सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कराया गया है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी अग्रवाल ने यह दोनों प्रतिष्ठान ब्राह्मण समाज को समर्पित किए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमामालिनी, नाभापीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास और पीपापीठाधीश्वर बाबा बलराम दास होंगे। ये सभी लोकार्पण समारोह में पधारकर अतिथि गृह और सभागार का शुभारंभ करेंगे। ट्रस्ट के सचिव गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस अतिथि गृह से तीर्थयात्रियों को रुकने की सुविधा मिलेगी। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, योगेश द्विवेदी, कृष्णमुरारी शर्मा, गोपाल शरण शर्मा, मुकुंद मोहन शर्मा, प्रशांत सारस्वत आदि मौजूद थे। संवाद