फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganesh visarjan in mathura

गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ

Sun, 27 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 27 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
ganesh visarjan in mathura
अनंत चतुर्दशी पर रविवार को निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्राओं के दौरान सड़कों पर रंग और गुलाल के बादल छाए रहे। यूं कि आसमान सतरंगी हो गया। आस्था का रंग ऐसा चढ़ा कि भक्त झूम उठे। गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ, जयकारे से रास्ते गुंजायमान रहे। श्रद्धा का सैलाब यमुना किनारे जाकर कुछ थमा, यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


गणपति रखना मेरी लाज, पूरन करना सबरे काज...। दस दिवसीय गणेश उत्सव के बाद ब्रज में सिद्ध विनायक की मूर्ति विसर्जन की धूम रही। श्रद्धालु प्रतिमा को रथ पर सवार कर भजनों पर थिरकते निकले। रविवार को नगर में जगह-जगह से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। गणेश प्रतिमा का विसर्जन गोकुल बैराज के निकट जल कुंड में करने के साथ ही उत्सव संपन्न हो गया।
विज्ञापन


गणपति विसर्जन स्थल पर नहीं हुए विकास कार्य
मथुरा। यमुना में प्रदूषण की मात्रा को देखते हुए बीते वर्ष प्रतिमा विसर्जन के लिए अन्यत्र व्यवस्था करने के आदेश कोर्ट ने दिए थे। तत्कालीन जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने गोकुल बैराज के निकट कुंड की व्यवस्था की, जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना सुनिश्चित किया गया। तब उन्होंने घोषणा की थी कि अगले वर्ष गणपति विसर्जन से पहले इस स्थल को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यमुना और गोकुल-महावन के निकट होने के कारण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए लेकिन बी चंद्रकला के मथुरा से बुलंदशहर स्थानांतरण होते ही विसर्जन स्थल के विकास की योजना अधूरी रह गई। एक साल बीतने के बाद भी यहां कोई कार्य जिला प्रशासन के स्तर से नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिक्रमा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
फरह। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल के निकट सजाए गए पंडाल से जैसे ही गणपति विसर्जन यात्रा की शुरुआत हुई, भगवान गणेश के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। गुलाल वर्षा और संगीत के सुरों पर गणपति विसर्जन यात्रा यमुना किनारे पहुंची। यहां कुंड में विसर्जन किया गया। गणेश कमेटी अध्यक्ष मोहन वर्मा, अशोक गुप्ता आदि शोभायात्रा में शामिल हुए। पथवारी मंदिर, कढेरपुरा कोलीपाड़ा और मोहल्ला वाल्मीकि आदि से भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गईं।

बलदेव। गणपति भक्त मंडल बलदेव के तत्वावधान में कस्बे के रीढ़ा मोहल्ले में आयोजित गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। नगर परिक्रमा के साथ गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए गोकुल बैराज ले जाया गया। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से बलदेव नगरी गूंज उठी। आचार्य यतेन्द्र बल्लभ शास्त्री, नवीन भारद्वाज, सोनू अग्रवाल, योगेश संगम, कपिल बसंल आदि शामिल हुए।


गोवर्धन। अनंत चतुर्दशी पर सिद्धि विनायक महाविद्यालय की ओर से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा में रविवार को भक्ति रस की धारा प्रवाहित हुई। गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक एनके शर्मा और प्रबंधक मधु ने आरती उतार कर किया। शोभायात्रा रामानंद आश्रम दानघाटी मंदिर से शुरू होकर बड़ा बाजार मोदी खाना होते हुए मानसी गंगा तक निकाली गई। यहां विसर्जन किया गया। छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कनक भवन पर गणेश झांकी का स्वागत ब्रजेश शास्त्री, सपा नेता ब्रजबिहारी कौशिक, पंकज शर्मा आदि ने किया। पीटीआई दिलीप यादव, मधु शर्मा, प्रो. पूनम वर्मा, ब्रजबिहारी बघेल, दिलीप यादव, कैलाश चंद शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed