फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gandhi jayanti celebration in mathura

गुलामी से आजादी के लिए बापू ने दिया अहिंसा का मंत्र

Mon, 03 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 03 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti celebration in mathura
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजनीतिक पार्टियाें और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। संस्थाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन


किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कालेज में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती मनाई गई। ध्वजारोहण कर जयघोष किया। निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुईं। प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी अग्रवाल, सुनीता गोयल, निशी भार्गव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। 
विज्ञापन


किसान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। देवेंद्र सिंह परिहार, लोकेंद्र सारस्वत, चंद्रशेखर, हेमंत, रमाकांत शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. रन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर फूलमाला पहनाई। शशिकांत कुलश्रेष्ठ, दलवीर सिंह, संतोष सारस्वत, स्वर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। 

इस्लामिया इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। प्रधानाचार्य साजिद इकबाल, इरशाद खान सहित अन्य मौजूद रहे। 

राजकीय कन्या इंटर कालेज अडींग में गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रपटों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव, शिक्षिका डॉ. अलका कुलश्रेष्ठ और मीना पांडेय ने रामधुन और अन्य भजन गाए। अनीता खंडेलवाल, यशोधरा वर्मा, भगवान देवी, दीनदयाल सहित अन्य उपस्थित रहे। 
चंपा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन और अशोक कुमार वर्मा ने गांधी-शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ब्रजभूषण चौहान, धर्मवीर सिंह, मनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। 

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सदाचार आदि आदर्शों को पूरा विश्व मानता है। इस दौरान महेश रावत, प्रताप सिंह, विनेश सनवाल, तपेश गौतम, महेंद्र प्रताप गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे। 

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में बापू और शास्त्री के छवि चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देशवासियों को गुलामी से आजादी के लिए अहिंसा का मंत्र दिया। मनोज गौड़, कीर्ति कुमार, विक्रम वाल्मीकि, ओमवीर सिंह, राहुल अरोरा सहित अन्य उपस्थित रहे। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवम इंस्टीट्यूट में महात्मा गांधी के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गांव गोपालपुर में किसानों के मध्य मनाई। भानुप्रताप सिंह, संतोष परिहार, अजय गौतम, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे। 

राइजिंग सन की टीम ने नए बस स्टेंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। राहगीरों को डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। गौरव शर्मा, मोहित गर्ग, गोविंद गर्ग, सदाकांत पुरुवंशी आदि मौजूद रहे। 

विकास नगर कालोनी के बच्चों ने गांधी जयंती के मौके पर भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। वैभव शर्मा, सत्यपाल शर्मा, योगेंद्र शर्मा, धर्मदेव शर्मा, निशांत सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed