{"_id":"5e89d2228ebc3e78b12b2f1b","slug":"gambling-mathura-news-agr4367398168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूट रही हैं जुएं के फड़ों पर सामाजिक दूरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट रही हैं जुएं के फड़ों पर सामाजिक दूरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन में भी जुएं के फड़ लग रहे हैं। इन फड़ों पर बेखौफ जुआरी जुएं में बड़े-बड़े दाव लगा रहे हैं। शहर में लगे इन जुएं के फड़ों से सामाजिक दूरियां टूट रही हैं, वहीं इन जुआरियों पर लगाम लगाने में पुलिस भी नाकाम है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में इस समय लॉकडाउन है। लॉकडाउन में भी लोग सामाजिक दूरियां तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। यमुना किनारे और शहर में गली-मोहल्लों में जुआरी सामाजिक दूरियां तोड़कर जुएं के फड़ पर बड़े-बड़े दाव लगा रहे हैं। अभी तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई न होना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
यहां लग रहे जुएं के फड़
यमुना किनारे के गऊघाट, जयसिंहपुरा, गणेशधाम, मोक्षधाम, कृष्णगंगा, स्वामीघाट, कंसकिला, बंगालीघाट, यमुना पुल (कृष्णापुरी), अंतापाड़ा रेलवे पुल, औरंगाबाद, गोकुल बैराज, यमुनापार।
विज्ञापन
सामाजिक दूरियां तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
अगर जुएं के फड़ों पर जुआरियों की भीड़ सामाजिक दूरियां तोड़ रही है तो सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस को छापामार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी