फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   function by kripalu trust in mathura

राधा-कृष्ण के सच्चे उपासक थे कृपालु महाराज: विशाखा त्रिपाठी

Thu, 03 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 03 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
function by kripalu trust in mathura
संत जगद्गुरु कृपालु महाराज के गोलोकधाम में प्रवेश करने के बाद से हर वर्ष उनके अनुयायियों द्वारा ब्रज में साधु और विधवा भोज का कार्यक्रम किया जाता है। इसी के तहत गुरुवार को दूसरे दिन बरसाना के रंगीली महल में विधवा महिलाओं का महाभोज हुआ। हजारों महिलाएं पहुंचीं। इस मौके पर विशाखा त्रिपाठी ने कृपालु महाराज के बारे में भी बताया। कहा कि कृपालु महाराज राधा-कृष्ण के सच्चे उपासक थे।
विज्ञापन


सुबह से ही विधवा महिलाओं कर हुजूम रंगीली महल के गेट पर जमा होने लगा था। महिलाएं कृपालु महाराज के जयकारे लगाते हुए महल के अंदर प्रवेश कर रही थीं। आने वाली विधवाओं के चरण महाराजश्री के अनुयायी जल से धोकर साफ कर रहे थे। महाभोज के प्रसाद ग्रहण करने के बाद महाराज की पुत्रियों ने उन्हें दो हजार रुपये दक्षिणा और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं।
विज्ञापन


इस मौके पर विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि संसार में राधा नाम का प्रचार-प्रसार करने वाले ऐसे महान संत न अब हैं, न भविष्य में कभी होंगे। हम अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानते हैं कि ऐसे परम पूज्य महापुरुष हमारे पिताजी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. विशाखा त्रिपाठी, डा. श्यामा त्रिपाठी, डा. कृष्णा त्रिपाठी, घनश्याम त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी, रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, प्रेम मंदिर के सचिव कांता प्रसाद, अजय त्रिपाठी, अरविन्द पटेल, लक्ष्मन प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।



छात्र-छात्राओं को आज देंगे उपहार
रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय महाभोज में दो हजार साधुओं और दो हजार विधवाओं को भोज करा दिया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र के छह हजार छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरण के साथ उपहार भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed