{"_id":"68224bee7d7bb8d1790f7d6f","slug":"fruits-become-expensive-during-wedding-season-apple-reaches-rs-200-mathura-news-c-369-1-mt11008-129448-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सहालग में महंगे हुए फल, सेब पहुंचा 200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सहालग में महंगे हुए फल, सेब पहुंचा 200 रुपये
विज्ञापन
मथुरा। शहर के भूतेश्वर तिराहे पर गर्मी में फलों पर पानी छिड़कता दुकानदार।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सहालग का सीजन आते ही फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। थोक बाजार में तो दाम फिर भी नियंत्रित हैं, फुटकर बाजार में दामों में काफी उछाल आया है। फल विक्रेताओं ने बताया कि जो फल कोल्ड स्टोर से आ रहे हैं, उन पर महंगाई और ज्यादा है। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
मंडी में थोक फल विक्रेता मोहम्मद कामरान ने बताया कि इन दिनों सहालग का सीजन है। फलों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो रही है। सामान्य दिनों में फलों की जो टोकरी 600 से 800 रुपये में तैयार होती थी, अब वह 1000 से 1200 रुपये में तैयार हो रही है। पहले 120 रुपये किलो तक बिकने वाला सेब 180 से 200 रुपये तक बिक रहा है। इसी तरह से अनार पहले 80 रुपये था अब वह 130 से 140 रुपये प्रति किलो के भाव में पहुंच गया है।
-- -
सहालग के कारण फलों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। फलों के दामों में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फुटकर में फल बेचने वाले दुकानदार अपनी लागत निकालकर दाम तय करते है।
विज्ञापन
- साबिर, फल विक्रेता भूतेश्वर तिराहा
गर्मी में फलों के दाम बढ़ गए हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि फल कोल्ड स्टोरेज से आ रहे हैं इससे भी फर्क पड़ा है।
- दिनेश प्रकाश, ग्राहक
--
फलों के दाम
फल पहले अब
सेब 120 200
चीकू 60 80
अनार 80 120
अंगूर 60 100
पपीता 50 70
केला 30 40
नोट- सभी फलों के दाम प्रति किलो में है।