{"_id":"5ed92b018ebc3e908a718796","slug":"froad-bank-balence-zero-relef-fund-mathura-mathura-news-agr4447491161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के खाते में कैश जीरो, बन गए कोरोना के फेसबुक हीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के खाते में कैश जीरो, बन गए कोरोना के फेसबुक हीरो
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना काल में पीड़ितों की मदद करने को आगे आए दानदाताओं में से कुछ लोगों ने सिर्फ सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी। कुछ ने चेक की फोटोस्टेट कॉपी भी डीएम को भेज दी। बिना पैसा खर्च किए सुर्खियां बटोरने वाले लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ सिटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
लॉकडाउन में बहुत से दानदाताओं ने लाखों रुपये मुख्यमंत्री के राहत कोष में दान देने का डंका बजाया और वाहवाही लूटी। कई दलों में सत्ता का लाभ ले चुके एक शख्स ने तो डीएम को चेक की फोटो स्टेट तक भेज दी और साथ में पत्र भी। यह चेक फरह निवासी दीपक गौड़ ने भेजा था। इन सभी मामलों की जांच डिप्टी कलेेक्टर राजीव उपाध्याय ने की और डीएम को रिपोर्ट दी।
जांच में पता चला कि दीपक ने आईडीबीआई बैंक के चेक की जो फोटो स्टेट डीएम को भेजी थी और फेसबुक पर वायरल किया था, उसमें मात्र 1995.25 रुपये निकले, जबकि चेक दो लाख रुपये का था। वहीं कोसीकलां निवासी राजकुमार रावत ने एक लाख रुपये की मदद करते हुए अपना फोटो व चेक फेसबुक पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
उनके एचडीएफसी बैंक का खाता ही बंद निकला। महोली रोड निवासी विभोर गौतम ने कोटक महिंद्रा बैंक का एक लाख रुपये का चेक दिखाकर फेसबुक पर हीरो बनने की कोशिश की थी। यह खाता भी बंद निकला। इस संबंध में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सीओ सिटी आलोक दुबे को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।