{"_id":"685032c326c1188e0e07f904","slug":"friend-and-girlfriend-arrested-for-instigating-suicide-case-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका को घर से भगा लाया...रास्ते में खराब हुई बाइक, फिर हुआ कुछ ऐसा; पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका को घर से भगा लाया...रास्ते में खराब हुई बाइक, फिर हुआ कुछ ऐसा; पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
Mon, 16 Jun 2025 08:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:39 PM IST
सार
युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। मामले में पुलिस ने जांच की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। आत्महत्या के लिए दबाव बनाने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
girl (demo pic)
- फोटो : freepik
विस्तार
मथुरा के बरसाना में पुलिस ने दो दिन पूर्व मिले युवक के शव के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दोस्त व मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।
दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर संकेत के मध्य राजा के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त हरियाणा के तावड़ू-नूंह निवासी अमन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या करना आया।

केस दर्ज कर थाना प्रभारी राजकमल बालियान ने गहनता से जांच की। जांच में पाया कि मृतक के प्रेम संबंध एक युवती से थे। अमन व उसका दोस्त गांव से युवती को बाइक पर बैठाकर भगा लाए। रात बारह बजे संकेत-गाजीपुर के पास बाइक खराब हो जाने पर तीनों में युवती को ठहराने को लेकर झगड़ा हो गया।
विवाद को बढ़ते देख अमन प्रेमिका व दोस्त से यह कहकर निकल आया कि में अभी आया। इसके बाद अमन खेतों में जाकर पेड़ से लटक गया। पुलिस की जांच में पाया कि युवक पर आत्महत्या का दवाब बनाया गया।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में झमाझम बारिश....धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने