{"_id":"6754a3c29453805694045a74","slug":"fraud-of-rs-46-lakh-on-the-pretext-of-giving-land-at-cheap-prices-mathura-news-c-369-1-mt11009-121765-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कृष्ण की नगरी में जमीन खरीदने से पहले सोच लें...46 लाख रुपये से ठगा गया व्यक्ति, एडीजी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कृष्ण की नगरी में जमीन खरीदने से पहले सोच लें...46 लाख रुपये से ठगा गया व्यक्ति, एडीजी से की शिकायत
Sun, 08 Dec 2024 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:40 AM IST
सार
कृष्ण की नगरी मथुरा में एक व्यक्ति सस्ते दामों में जमीन के झांसे में आकर 46 लाख रुपये गवां बैठा। पीड़ित ने मामले में एडीजी से शिकायत की है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सस्ते दामों में जमीन देने के झांसा देकर भूमि स्वामी ने 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने 80 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद 46 लाख रुपये एडवांस दिए थे। अब भूमि स्वामी बैनामा करने से इन्कार करने लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीजी से की है।
हाथरस के सहपऊ निवासी प्रेमशंकर ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बाद निवासी सुलतान सिंह से 0. 876 हेक्टेयर भूमि का 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। तीन फरवरी को एग्रीमेंट के समय 46 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए। आरोप है कि सुलतान ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उस भूमि को अपने बेटे अशोक को नाम दान कर दी। इस बात का पता चलने पर उन्होंने सुलतान से भूमि का बैनामा करने को कहा।
सुलतान ने जमीन का बैनामा करने से इन्कार कर दिया और रकम भी वापस देने से मना करने लगा। पीड़ित ने मामले में सुलतान व अन्य दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।