फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud is happening in Govardhan in the name of devotion

Mathura News: भक्ति के नाम पर गोवर्धन में श्रद्धालुओं के साथ हो रही ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud is happening in Govardhan in the name of devotion
गोवर्धन में ठगी का शिकार हुआ पीड़ित आपबीती बताता हुआ। संवाद
मथुरा। यदि आप गोवर्धन दर्शन करने के लिए आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो तथाकथित पंडा आपके साथ पूजा के नाम पर ठगी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसा ही हुआ पंजाब से परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने आए एक परिवार के साथ।
विज्ञापन


तथाकथित पंडों ने जगह-जगह पूजा कराने के नाम पर 43 हजार रुपये ठग लिए। जब परिवार ने पूजा कराने से मना किया तो उनके साथ अभद्रता की। वह पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने पूजा कराने वाले ठगों से 15 हजार रुपये वापस कराए। आरोप है 15 हजार रुपये में से थाने में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को रुपये देने की बात कही। एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को एएसपी देहात सुरेश चंद रावत ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर निवासी विक्की बत्रा ने बताया कि उनके बेटे का दिल का ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन सही तरह से हो जाए इसलिए वह 25 मई को गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिए ऑटो बुक किया। आरोप है कि ऑटो चालक ने उन्हें राधाकुंड में उतार दिया। यहां से दूसरा ऑटो किया और मानसी गंगा पर उतर गए। यहां दो पंडित आए और शुद्धिकरण के नाम पर 11 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के अंदर पूजा कराने के नाम पर 45 सौ रुपये लिए, 51 सौ रुपये का गोशाला दान, 11 हजार की दक्षिणा ली। कुल मिलाकर 43 हजार रुपये उनसे ले लिए गए। दीया जलाने पर 20 हजार रुपये दान के रूप में मांगे। जब विरोध किया तो हाथापाई कर दी। सुबह वह थाने गए तो शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एएसपी का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed