फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud in the selection of fourth class employee

अपने आदेश से पलटे डीआईओएस, जेडी

Wed, 24 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 24 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraud in the selection of fourth class employee
सौंख के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती को संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने निरस्त कर दिया है। मामले में जेडी ने ही 27 अप्रैल को कर्मचारियों के वेतन अनुमन्यता का आदेश दिया था। कालेज प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों को भर्ती को अवैध बताते हुए प्रशासन से शिकायत की, जिसकी जांच डिप्टी कलक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन


महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज, सौंख के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह के अनुसार कालेज प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति ने साठगांठ कर कालेज में तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती कर ली। जबकि विद्यालय में दो ही रिक्त पद थे और उन पर भर्ती हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन था। आरोप है कि प्रबंधक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधानाचार्य पर तीन कर्मचारियों को ज्वाइन कराने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इन नियुक्तियों पर तत्कालीन डीआईओएस डॉ. एके दुबे की संस्तुति पर 27 अप्रैल को संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा अरविंद पांडेय ने वेतन अनुमन्यता दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने जिला प्रशासन समेत आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इस पर डीआईओएस और जेडी के हाथ पैर फूल गए। शिकायत के बाद पूर्व में दिए गए अपने ही अनुमन्यता के आदेश को पलटते हुए तत्कालीन डीआईओएस डॉ. दुबे की आख्या पर 17 जून को हुई मंडलीय समिति की बैठक में जेडी ने वेतन अनुमन्यता निरस्त कर दी है। इससे पूरे मामले का पटापेक्ष भी हो गया है।

 

पूर्व प्रधानाचार्य को बुलाया
प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डिप्टी कलक्टर हेम सिंह को पूरे मामले की जांच के लिए कहा है। डिप्टी कलक्टर ने भर्ती प्रक्रिया के समय प्रधानाचार्य रहे लक्ष्मीनारायन को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर प्रकरण से संबंधित पत्रावलियों के साथ कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed